सर्दी और फ्लू के लिए कौन सा एंटीबायोटिक बेहतर है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 16:21

सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू में कब लें एंटीबायोटिक दवा?

आमतौर पर हर छोटी-बड़ी बीमारी के लिए लोग झट से एंटीबायोटिक ले लेते हैं। सर्दी और खांसी जैसी छोटी बीमारी में भी हर बार एंटीबायोटिक लेना सही नहीं होता। कुछ मामलों में इंफेक्‍शन और जान बचाने में एंटीबायोटिक की बड़ी भूमिका रही है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि एंटीबायोटिक दवाओं का अधिक इस्‍तेमाल नुकसान का कारण बन सकता है। एंटीबायोटिक को लेकर लोगों में विभिन्‍न मत बने हुए हैं। हम आपको बताएंगे कि इन्‍फेक्‍शन के लिए वास्‍तव में एंटीबायोटिक की ज़रूरत होती है या नहीं। पढ़ें- सर्दी-खांसी में ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल


वायरल इन्‍फेक्‍शन का इलाज एंटीबायोटिक्‍स के जरिए नहीं किया जा सकता है क्‍योंकि वायरस पर इसका परिणाम बेअसर साबित होता है। अगर आप वायरल इन्‍फेक्‍शन में एंटीबायोटिक्‍स ले रहे हैं, तो आपको बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन की संभावना बढ़ सकती है।

हल्‍का कोल्‍ड, फ्लू, नाक बहना और हरे रंग का बलगम वायरल इंफेक्‍शन के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में दवा लेने की ज़रूरत नहीं होती है। आप थोड़े आराम और प्राकृतिक उपचारों से इससे राहत पा सकते हैं।

अगर आपको फ्लू है, तो आप दो हफ्ते के भीतर बेहतर महसूस करना शुरु कर सकते हैं। हालांकि इम्‍यूनिटी कमजोर होने के चलते अगर दूसरा कोई बैक्टीरियल इंफेक्‍शन हो गया है तो, इस इंफेक्‍शन से निपटने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का इस्‍तेमाल किया जा सकता है।


अगर आपको सर्दी और खांसी के साथ तेज बुखार है, तो संभावित है आपको बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन हो सकता है। ऐसे में आपको एंटीबायोटिक उपचार की ज़रूरत होती है।

अगर आपको दो हफ्ते के बाद भी मोटे पीले और हरे बलगम के साथ होने वाली खांसी से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो आप एंटीबायोटिक दवा ले सकते हैं।

गले में खराश वायरल इंफेक्‍शन के कारण हो सकती है और इसके लिए एंटीबायोटिक दवाओं की जरूरत नहीं है। लेकिन स्‍ट्रेप खराश बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन के कारण होती है। ऐसे में आपको एंटीबायोटिक दवा की ज़रूरत पड़ती है।

साइनस इंफेक्‍शन दो हफ्ते तक हो सकता है। अगर इससे ज्‍यादा समय हो गया है, तो आपको एंटीबायोटिक ट्रीटमेंट की ज़रूरत पड़ सकती है।

बैक्टीरिया की वजह से कान में होने वाले इंफेक्‍शन के इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का सहारा लिया जा सकता है।

एंटीबायोटिक लेना या नहीं लेना रोग की पहचान और लक्षणों पर निर्भर करता है। इसलिए अनावश्यक रूप से एंटीबायोटिक दवाओं के लिए अपने डॉक्टर पर जोर बनाना सही नहीं है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info